Download Current Affairs in PDF Hindi July 2022 | rasnotes.com
Current Affairs in hindi Pdf July 2022
विम्बलडन 2022 का पुरूष सिंगल्स जीता है?
नोवाक जोकोविक ने इस साल के विम्बलडन खिताब पर कब्जा किया है। उन्होंने फाइनल मुकाबले में आस्ट्रेलिया के निक किर्जियोस को हराया। जोकोविक ऐसे चौथे खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस प्रतिस्पर्द्धा को चौथी बार अपने नाम किया है। इससे पहले रोजर फेडरर, पीट संप्रास और ब्योन बोर्ग यह कारनामा कर चुके हैं।
विम्बलडन 2022 का वूमन सिंगल्स जीता है?
कजाकिस्तान की एलेना रयबकिना ने वर्ष 2022 का विम्बलडन खिताब अपने नाम कर लिया है। वह कजाकिस्तान की पहली खिलाड़ी है जिसने ग्रैंड स्लेम खिताब अपने नाम किया है।
आर्यभट-1 क्या है?
आईआईएससी के शोधकर्ताओ ने एनालॉग चिपसेट प्रोटोटाइप विकसित किया है। इस प्रोटोटाइप को आर्यभट-1 नाम दिया गया है। इसका पूरा नाम एनालॉग रिकॉन्फ्रिगेबल टेक्नोलॉजी एंड बायस स्केलेबल हार्डवेयर फॉर एआई टास्कस रखा गया है।
विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है?
पूरी दुनिया में जनसंख्या के प्रति संवेदनशीलता और जागरूकता पैदा करने के लिए 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। इस साल के जनसंख्या दिवस की थीम 8 बिलियन की दुनिया: सभी के लिये एक लचीले भविष्य की ओर-अवसरों का दोहन और सभी के लिये अधिकार और विकल्प सुनिश्चित करना रखी गई है।
भारत का तीसरा पावर एक्सचेंज है?
हिंदुस्तान पावर एक्सचेंज को हाल ही में लांच किया गया है। यह भारत का तीसरा पावर एक्सचेंज है। इसे बीएसई और पावर ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन से सहायता प्राप्त है। पीटीसी इंडिया और बीएसई इन्वेस्टमेंट की इसमें सबसे बड़ी हिस्सेदारी है।
पॉप-फेम क्या है?
पॉप-फेम यूएस बर्कले लैब द्वारा विकसित एक विशेष ईंधन है जो जीवाणुओं के माध्यम से बनाया जाता है। इस ईंधन में ऊर्जा घनत्व 50 मेगा जूल प्रति लीटर से भी अधिक मापी गई है जो रॉकेट ईंधन से प्राप्त होने वाले घनत्व से भी ज्यादा है।
मारबर्ग वायरस के मामले सामने आए हैं?
घाना में मारबर्ग वायरस के दो मामले सामने आए हैं। यह वायरस इबोला की तरह ही घातक होता है और चमगादड़ों से मानवों में फैलता है। इस वायरस में मृत्यु दर 24 से 88 प्रतिशत तक रहती है। इस वायरस का कोई टीका अभी तक विकसित नहीं हुआ है।
अर्जुन बाबुता चर्चा में है?
भारतीय निशानेबाज अर्जुन बाबुता ने अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंध विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता है। इस स्पर्द्धा में भारत के ही पार्थ मखीजा चौथे स्थान पर रहे। काहिरा में आयोजित इस प्रतियोगिता में भारत पदक तालिका में पहले स्थान पर रहा।
कॉस्ट आफ लिविंग क्राइसिस इन डवलपलिंग कंट्रीज रिपोर्ट जारी की है?
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम ने विकासशील देशों में कॉस्ट आफ लिविंग के प्रभाव को दर्शाने के लिए कॉस्ट आफ लिविंग क्राइसिस इन डवलपलिंग कंट्रीज रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में भारत में मुद्रास्फीति का गरीब परिवारों पर प्रभाव भी आंकलित किया गया है।
क्वाड्रिवेलेंट ह्यूमन पैपिलोमावायरस वैक्सीन का भारत में उत्पादन करने वाली कंपनी है?
सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया भारत में क्वाड्रिवेलेंट ह्यूमन पैपिलोमावायरस वैक्सीन का उत्पादन करेगी। यह वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर को रोकने का काम करती है। भारत में 15 से 44 साल की महिलाओं में पाया जाने वाला यह दूसरा सबसे आम कैंसर है।
सुप्रीम आर्डर ऑफ द क्राईसेंथमम चर्चा में है?
हाल ही में जापान सरकार ने अपने पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को मरणोपरांत सुप्रीम आर्डर ऑफ द क्राईसेंथमम से सम्मानित करने की घोषणा की है। यह जापान का सर्वोच्च सम्मान है। आबे इस सम्मान को प्राप्त करने वाले चौथे जापानी प्रधानमंत्री होंगे।
फ्राँसीसी बास्तील दिवस मनाया जाता है?
फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस को बास्तील दिवस कहा जाता है। फ्रांस में 14 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन फ्रांसीसी क्रांति की शुरूआत हुई थी जब फ्रांस की जनता ने बास्तली सैन्य किले और जेल को आजाद करवाया था। इसे दिवस को ला फेट नेशनेल भी कहा जाता है।
जेरूसलम डिक्लेरेशन किन दो देशों के बीच हुआ?
इजरायल और अमेरिका ने एक रणनीतिक सहयोग के संयुक्त घोषणा पर हस्ताक्षर किए हैं जिसे जेरूसलम डिक्लेरेशन कहा जा रहा है। इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और इजरायल के प्रधानमंत्री यायर लैपिड ने हस्ताक्षर किए हैं।
शंघाई सहयोग संगठन ने पहली सांस्कृतिक और पर्यटन राजधानी किस शहर को घोषित किया है?
हाल ही मे शंघाई सहयोग संगठन ने वाराणसी शहर को अपनी पहली सांस्कृतिक और पर्यटन राजधानी के तौर पर घोषित किया है। वर्ष 2022—23 के लिए यह दर्जा इस शहर को हासिल होगा।
जागृति शुभंकर का सम्बन्ध है?
उपभोक्त मामले विभाग भारत सरकार ने उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए जागृति नामक शुभंकर लॉन्च किया है। इस शुभंकर को जागो ग्राहक जागो टैगलाइन के साथ प्रदर्शित किया जाएगा।
राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क में पहला स्थान प्राप्त संस्थान है?
हाल ही में राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क 2022 जारी की गई है। इसमें आईआईटी मदा्रसा ने लगातार चौथे साल पहला स्थान प्राप्त किया है। आईआईटी दिल्ली दूसरे और आईआईटी बॉम्बे तीसरे पर स्थान पर है।
सिंगापुर ओपन 2022 जीता है?
भारतीय शटलर पी.वी. सिंधु ने सिंगापुर ओपन 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में उन्होंने चीन की वांग जी यी को हराया। सिंधु का 2022 में यह पहला सुपर 500 खिताब है।
भारतीय रंग महोत्सव 2022 का आयोजन किया गया?
राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय ने नई दिल्ली में 'आजादी का अमृत महोत्सव – 22वां भारत रंग महोत्सव, 2022' का आयोजन किया। इस महोत्सव में रंगकर्म के विभिन्न पहलुओं को आजादी से जोड़ कर प्रदर्शित् किया गया।
सिंधुध्वज क्या है?
हाल ही में भारतीय नौसेना ने अपनी पनडुब्बी आईएनएस सिंधुध्वज को 35 साल की सेवा के बाद सेवामुक्त कर दिया। यह पनडुब्बी स्वदेशी सोनार USHUS, स्वदेशी उपग्रह संचार प्रणाली रुक्मणी और जड़त्वीय नेविगेशन प्रणाली और स्वदेशी टारपीडो अग्नि नियंत्रण प्रणाली से लेस थी।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के नए सीईओ हैं?
आशीष कुमार चौहान को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का नया प्रबंध निदेशक और सीइओ नियुक्त किया गया है। वे फिलहाल बॉम्बे स्टॉक एक्सचें जके एमडी और सीईओ हैं। आशीष कुमार एनएसई के संस्थापकों में एक हैं।
मैराज अहमद खान चर्चा में हैं?
मैराज अहमद खान भारत के स्कीट निशानेबाज हैं। उन्होंने दो बार ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया है। हाल ही कोरिया के चांगवोन में आईएसएसएफ विश्व कप में उन्होंने भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता है।
AI-संचालित डिजिटल लोक अदालत लांच की है?
राजस्थान में राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष उदय उमेश ललित ने देश की पहली AI-संचालित डिजिटल लोक अदालत लांच की। इसकी शुरूआत 18वीं अखिल भारतीय कानूनी सेवा प्राधिकरण बैठक के दौरान की गई।
टाइम मैगज़ीन 50 सर्वश्रेष्ठ स्थानों की सूची में शामिल भारतीय स्थान हैं?
हाल ही में टाइम द्वारा जारी की गई 50 सर्वश्रेष्ठ स्थानों की सूची में भारत से केरल और अहमदाबाद को स्थान दिया गय है। केरल को इकोटूरिज्म हॉट स्पॉट और अहमदाबाद को उच्च शिक्षा के शहर के तौर पर नामित किया गया है।
भूपिंदर सिंह का सम्बन्ध था?
प्रख्यात पार्श्व गायक भूपिंदर सिंह का हाल ही में निधन हो गया। उन्हें हिंदी फिल्मों में पार्श्व गायन के साथ ही गजल गायक के तौर पर भी जाना जाता था।
No comments