Header Ads

Current Affairs GK Weekly March 2021 (22-31 March) in hindi pdf | rasnotes.com

 

Current Affairs GK Weekly March 2021 (22-31 March) in hindi pdf

Current Affairs Current affairs in hindi pdf March 2021 Current GK 

विशेष साप्ताहिक करेंट अफेयर्स मार्च, 2021 (22 से 31 मार्च, 2021)

विश्व जल दिवस मनाया जाता है?

दुनिया भर में 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य पीने योग्य पानी के महत्व को समझाना है। वर्ष 1992 में रियो डि जेनेरियो में आयोजित पर्यावरण तथा विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में विश्व जल दिवस को मनाने की शुरूआत की गई थी। इस साल जल दिवस की थीम वेल्यूइंग वॉटर है। 

न्यूट्रीनोस के लिए रूस ने टेलिस्कोप स्थापित किया है?

रूस ने दुनिया की 7वीं सबसे बड़ी झील बैकाल में न्यूट्रीनोस की खोज के लिए टेलीस्कोप स्थापित किया है। न्यूट्रीनोस को ब्रह्मांड का सबसे छोटा कण माना जाता है। इसको समझने में यह टेलीस्कोप मदद करेगा। इसे बैकल-जीवीडी नाम दिया गया है। 

वन धन विकास योजना के लिए मॉडल राज्य घोषित किया गया है?

आदिवासी जनजाति के उत्पादों को उचित मुल्य दिलाने के लिए शुरू की गई वन धन विकास योजना में मणिपुर को मॉडल राज्य घोषित किया गया है। इस योजना के तहत राज्य में 100 वन धन विकास केंद्र स्थापित किए गए जिसे 30 हजार से ज्यादा आदिवासी जुड़े हैं। 

खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक का उद्देश्य है?

लोकसभा में खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक मंजूरी दी है। इसकी मदद से पारदर्शी आवंटन को सुनिश्चित किया जाएगा। भारत का खनन क्षेत्र सकल घरेलू उत्पाद में 1.75 प्रतिशत योगदान देता है। इस विधेयक के बाद यह बढ़कर 2.5 प्रतिशत तक हो सकता है।

आईएसएसएफ विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता है?

इंटरनैशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन विश्व कप के 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के महिला वर्ग में यशस्विनी देसवाल ने स्वर्ण पदक जीता है। साथ ही सौरभ चौधरी और मनु भाकर ने मिक्सड में गोल्ड अपने नाम किया। भारत की ही मनु भाकर ने इस प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है। 

अंतर्राष्‍ट्रीय वन दिवस मनाया जाता है?

21 मार्च को पूरी दुनिया में अंतर्राष्‍ट्रीय वन दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2012 में इस दिवस की घोषणा की थी। इस साल के लिए इस दिवस की थीम फोरेस्ट रेस्टोरेशन: ए पाथ टू रिकवरी एंड वेल-बीइंग रखा गया है। इसका उद्देश्य वनों के संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना है। 

मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना क्या है?

राजस्थान सरकार मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना 1 मई से राज्य के सभी परिवारों के लिये सार्वभौमिक स्वास्थ्य योजना के तहत 5 लाख रुपए तक की कैशलेस बीमा योजना शुरू करेगी। इसमें एनएफएसए में आने वालों को मुफ्त और 850 रूपये प्रतिवर्ष पर कोई भी इस योजना का लाभ उठा सकेगा। 

आपदा प्रतिरोधी अवसंरचना गठबंधन क्या है?

आपदा प्रतिरोधी अवसंरचना गठबंधन भारत द्वारा 2019 में शुरू किया गया एक अंतर्राष्ट्रीय मंच है जो अपादाओं से निपटने के लिए एक बुनियादी अवसंरचना प्रणाली बनाने के लिए काम करेगा। इसे संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन में शुरू किया गया था। हाल ही में यूरोपीय संघ इसमें शामिल हो गया है।

ग्लोबल होम प्राइस इंडेक्स में भारत का स्थान है?

ग्लोबल हाउस प्राइस इंडेक्स जो नाइट फ्रैंक द्वारा जारी किय जाता है, में भारत को 56वां स्थान मिला है। भारत में घरेलू कीमतों में 3.6 प्रतिशत साल-दर-साल की गिरावट देखी जा रही है। पिछली बार भारत को इस इंडेक्स में 43वां स्थान मिला था। तुर्की इस इंडेक्स में पहले स्थान पर है।

दुनिया का पहला वॉल्कैनिक बाॅण्ड लाएगा?

डेनिश रेड क्रॉस दनिया का पहला वॉल्कैनिक बाॅण्ड लाने जा रहा है। इस बॉण्ड को तीन महाद्वीपों में स्थित 10 ज्वालामु​खियों के विस्फोट के बाद आपदा प्रबंधन के लिए उपयोग लाया जाएगा। इस सूची में उन ज्वालामुखियों को चुना गया है, जिनके इर्द​गिर्द ज्यादा आबादी निवास करती है।

भारत का पहला पशु चिकित्सा एम्बुलेंस नेटवर्क है?

आंध्र प्रदेश में देश का पहला पशु चिकित्सा एम्बुलेंस नेटवर्क स्थापित किया जाएगा। इस नेटवर्क के लिए 175 मोबाइल एम्बुलेंस क्लीनिक बनाए जाएंगे जो टॉल फ्री कॉल सेंटर की मदद से पशुओं को चिकित्सा उपलब्ध करवाएंगे। 

ए गांधीयन अफेयर: इंडियाज़ क्यूरियस पोर्ट्रेयल ऑफ लव इन सिनेमा के ​लेखक हैं?

ए गांधीयन अफेयर: इंडियाज़ क्यूरियस पोर्ट्रेयल ऑफ लव इन सिनेमा का लेखन संजय सूरी ने किया है। इस किताब के लिए उन्हें हाल ही में सिनेमा पर सर्वश्रेष्ट पुस्तक के लिए नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया है। इस किताब में गांधी दर्शन का भारतीय सिनेमा पर प्रभाव समझाया गया है।

फिच ने भारत का वृद्धि दर बताया है?

फिच ने अपनी रेटिंग्स ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भारत की वृद्धि दर 12.8 प्रतिशत अनुमानित की है। इसके पहले उन्होंने अगले वित्त वर्ष में वृद्धि दर 11 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था। इस बार की तिमाही के दौरान सालाना आधार पर जीडीपी में 0.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन स्थित है?

एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप भारत के जम्मू—कश्मीर में स्थित है। कोरोना संक्रमण की वजह से इसे बंद कर दिया गया था। अब इसे पुन: खोल दिया गया है। लगभग 30 हेक्टेयर के क्षेत्र में फैले हुए इस गार्डन में 64 से ज्यादा किस्मों के फूल हैं। 

केन-बेतवा लिंक परियोजना किन दो राज्यों की परियोजना है?

हाल ही में मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के बीच केन-बेतवा लिंक परियोजना के लिए एक समझौता हुआ है। यह नदियों को जोड़ने के लिए नेशनल पर्सपेक्टिव प्लान की प​हली परियोजना है। इससे उत्तर प्रदेश का बुंदेलखण्ड लाभान्वित होगा। 

विश्व टीबी दिवस मनाया जाता है?

पूरी दुनिया में 24 मार्च तक विश्व टीबी दिवस मनाया जाता है। 24 मार्च 1882 को रॉबर्ट कॉच नामक जर्मन फिजिशियन ने इस टीबी बैक्टिरिया  माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस की खोज की थी। इस साल विश्व टीबी दिवस की थीम द क्लॉक इज टिकिंग है।

भारत को क्षयमुक्त बनाने का लक्ष्य है?

भारत को 2025 तक टीबी से मुक्त करवाने का लक्ष्य रखा गया है। हाल ही में भारत के लक्षद्वीप और जम्मू—कश्मीर के बडगाम को देश के सबसे पहले टीबी मुक्त घोषित किया गया है। दुनिया भर के कुल टीबी मामलों में से 30 प्रतिशत मामले अकेले भारत में सामने आते हैं। 

महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार दिया जाएगा?

महाराष्ट्र सरकार द्वारा दिए जाने वाले सर्वोच्च पुरस्कार महाराष्ट्र भूषण 2020 के लिए आशा भोंसले को चयनित किया गया है। 1996 से दिए जा रहे इस पुरस्कार को महाराष्ट्र के रहवासी को उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जाता है।

बौद्धिक संपदा सूचकांक में भारत का स्थान है?

यूएस चैंबर ऑफ कॉमर्स ग्लोबल इनोवेशन पॉलिसी सेंटर द्वारा हर साल जारी किए जाने वाले बौद्धिक संपदा सूचकांक में इस साल भारत ने 40वां स्थान हासिल किया है। यह सूचकांक 53 वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में बौद्धिक संपदा अधिकारों का मूल्यांकन करता है। 

मिताली एक्सप्रेस का संचालन किया जाएगा?

भारत और बांग्लादेश के बीच तीसरी यात्री ट्रेन मिताली एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया जाएगा। यह ट्रेन न्यूजलपायी गुडऋी से ढाका के बीच चलेगी। इससे पहले तक  इन दोनों देशों के बीच ढाका से कोलकाता तक मैत्री एक्सप्रेस और खुलना से कोलकाता तक बंधन एक्सप्रेस का संचालन किया जाता था।

मिशन शक्ति मिसाइल क्या है?

मिशन शक्ति मिसाइल डीआरडीओ द्वारा विकसित की गई एक एंटी सेटेलाइट मिसाइल है। इसकी मदद से अंतरिक्ष में स्थित मानव निर्मित् सेटेलाइट को मार गिराया जा सकता है। भारत ने हाल ही में इसका सफल परीक्षण किया और इस तरह की तकनीक रखने वाले 4 देशों में से एक बन गया। 

राजस्थान दिवस मनाया जाता है?

राजस्थान के स्थापना दिवस के तौर पर हर साल 30 मार्च को राजस्थान दिवस का आयोजन किया जाता है। 30 मार्च, 1949 को राजस्थान आधिकारिक तौर पर अस्तिव्त में आया था। राजस्थान का निर्माण विभिन्न देशी रियासतों और ब्रिटिश शासित क्षेत्रों को मिलाकर किया गया। 

रूपपुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थित है?

रूपपुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र बांग्लादेश में पद्मा नदी के किनारे विकसित किया जा रहा पहला परमाणु ऊर्जा संयंत्र है। इसमें भारत की ओर से ट्रांसमिशन लाइनों को विकसित किया जाएगा। इस परमाणु ऊर्जा संयंत्र में दो इकाइयाँ शामिल होंगी, जिनसे 1.2 गीगावाट बिजली का उत्पादन होगा।

अनिल धारकर का सम्बन्ध था?

अनिल धारकर जिनका हाल ही में निधन हो गया, पत्रकार और लेखक थे। धारकर ने मुंबई अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव और लिटरेचर लाइव की स्थापना की। उन्होंने मिड-डे, संडे मिड-डे, द इंडीपेंडेंट और द इलस्ट्रेटेड वीकली ऑफ इंडिया का संपादन भी किया।

सभी नोट्स डाउनलोड करने के लिये क्लिक करें:

No comments

Powered by Blogger.